क्राइम

UP News: अवैध संबंध के संदेह में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

UP Crime: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कांट नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने बुधवार को कथित रूप से अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुंनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी निगार उर्फ रीना (28) को गोली मार दी। निगार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button