राजनीति

Delhi Politics: मनोहर लाल खट्टर बोले, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जल्द आवंटित किया जाएगा सरकारी आवास

Delhi News: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जल्द ही सरकारी आवास आवंटित किया जाएगा क्योंकि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख होने के नाते वे इसके हकदार हैं।

संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते केजरीवाल टाइप-7 बंगले के हकदार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी टाइप-7 बंगला खाली नहीं है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button