Delhi Bike Accident: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के मामले में उप-ठेकेदार हिरासत में

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार की मौत के सिलसिले में एक उप-ठेकेदार को हिरासत में लिया है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।
जनकपुरी में जिस गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हुई, उसके पास कोई अवरोधक, चेतावनी के संकेत नहीं थे
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार तड़के जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए जिस गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई वहां कोई अवरोधक, चेतावनी के संकेत या सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे। व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ इसी 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
जानें, क्या है मामला
प्राथमिकी के अनुसार, यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और उसके ठेकेदार द्वारा आंध्र स्कूल के पास प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर खोदा गया था। गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था और वहां सड़क उपायोगकर्ताओं के लिए कोई चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। (भाषा)



