क्राइम
Court News: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले पर शोक जताया, पुलिस आयुक्त को किया तलब

Supreme Court: उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबाद में चार वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या की वीभत्स घटना पर गहरा शोक जताते हुए शुक्रवार को इस मामले में हस्तक्षेप किया और पुलिस आयुक्त तथा जांच अधिकारी को 13 अप्रैल को मामले के रिकॉर्ड के साथ पेश होने को कहा।
पुलिस द्वारा की गई जांच के तरीके पर नाराजगी जताई
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने मृतक बच्ची के पिता (जो एक दिहाड़ी मजदूर हैं) की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन की दलीलों पर गौर किया और मामले में अब तक राज्य पुलिस द्वारा की गई जांच के तरीके पर नाराजगी जताई। (भाषा)


