खेल-मनोरंजन
Interstate Championships: अंतरराज्यीय चैंपियनशिप का पात्र होने के लिए खिलाड़ियों को दो स्पर्धाओं में लेना होगा भाग: एएफआई

Interstate Championships: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शनिवार को कहा कि अगस्त में चेन्नई में होने वाली अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम दो स्पर्धाओं में भाग लेना होगा।
एक मई या उसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं को ही वैध माना जाएगाः एएफआई
एएफआई ने यह भी कहा कि 20 से 24 अगस्त तक होने वाली अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के 64वें चरण में जगह बनाने के लिए केवल एक मई या उसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं को ही वैध माना जाएगा। (भाषा)



