राजनीति

Bihar Politics: भाजपा बोली-बिहार में महिलाओं ने सुशासन के लिए राजग के पक्ष में किया निर्णायक मतदान, राजद ने कहा-बदलाव के लिए पड़ा वोट

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं द्वारा किया गया भारी मतदान एक ऐतिहासिक परिवर्तन था। पार्टी ने दावा किया कि महिलाओं ने विकास और सुशासन के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में निर्णायक रूप से मतदान किया।

बिहार मतगणना से पहले नीतीश कुमार ने दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। उन्होंने दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका तथा राज्य में शांति एवं सद्भाव की कामना की। सुबह मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से निकले और सबसे पहले पटना उच्च न्यायालय परिसर में स्थित मजार पर पहुंचे। वहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से चादरपोशी की और राज्य में अमन-चैन की दुआ मांगी।

बिहार में बदलाव के लिए पड़ा वोट, महागठबंधन बनाएगा सरकार, 18 नवंबर को लेंगे शपथ : तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में हुई रिकॉर्ड तोड़ मतदान से स्पष्ट है कि राज्य की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है। तेजस्वी ने इसके साथ ही कहा कि महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button