क्राइम

Ghaziabad News: दैनिक जागरण के पत्रकार पर जानलेवा हमला, गैंगस्टरों, हिस्ट्रीशीटरों और भूमाफियाओं पर केस

Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दैनिक जागरण के पत्रकार पर कोर्ट से लौटते समय दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार को बहुत चोटें आईं हैं। कविनगर थाना पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें, क्या है मामला
शिकायत के मुताबिक, प्लॉट के नाम पर पत्रकार सचिन मिश्रा से साढ़े दस लाख रुपये की ठगी हुई है। इसी मामले से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मामले में बृहस्पतिवार को वह गाजियाबाद कोर्ट में गवाही देने के लिए आए थे। गवाही देने से पहले कोर्ट परिसर में उन्हें गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया के बेटे कौशल राणा ने दोपहर 12 बजे के करीब डराया-धमकाया। बड़ी मुश्किल से गवाही हो सकी। शाम पौने चार बजे के करीब जब वह कोर्ट में गवाही देकर आ रहे थे तो कौशल राणा और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। गाली-गलौज भी की। बड़ी मुश्किल से वह वहां से जान बचाकर भागे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। इसके बाद थाना कविनगर मे शिकायत पत्र दिया।

आरोपी पहले भी कई बार दे चुके हैं धमकी
उनके मुताबिक, आरोपी पहले भी उनको कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके है। आज उन्होंने इनको जान से मारने की भी धमकी दी। गाली-गलौज की। बुरी मारा-पीटा। पत्रकार के मुताबिक, मेरी जान खतरे में है। मुझे बहुत चोट लगी है। अंदरूनी मेरे सर में बहुत चोट लगी है। कौशल राणा ने मेरी गर्दन और शरीर पर कई वार किए। कौशल राणा खुद को वकील बताता है। मारपीट के दौरान पत्रकार बेहोश हो गया। बड़ी मुश्किल से जान बताकर कविनगर थाने पहुंचे। उन्हें बहुत चोट लगी है।

इन्होंने की साढ़े दस लाख की ठगी
उनके मुताबिक, पिछले सात साल से प्रदीप राणा, गौरव राणा, शाहिद और महेश यादव उनको परेशान कर रहे हैं। उनके साथ प्लाट के नाम पर साठे दस लाख रुपये की ठगी की है। ना तो उनको प्लाट दिया और ना ही पैसा दिया। कोर्ट मे हर तारीख को आरोपी उन्हें अभी तक डराते और धमकाते थे। इस बार मारपीट कर अधमरा कर दिया। उनके मुताबिक, कही पर भी उनकी सुनवाई नही हो रही है। जैसे पहले भी आरोपी कई बार उनको डरा-धमका चुके हैं। उनको और उनके परिवार की जान खतरे में है। उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। साथ ही, कौशल राणा और उनके गिरोह के संगठित साथियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यावाई करने की मांग की।

कहा, नहीं मिल रहा न्याय
कौशल राणा गैंगस्टर प्रदीप राणा का बेटा है और गौरव राणा का भतीजा है। गाजियाबाद में पिछले कई साल से वह जान हथेली पर लेकर न्याया मांग रहा हूं, मगर मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। अब गैंगस्टर के साथ मिलकर कौशल राणा उनकी जान लेना चाहता है। वह पहले मेरे प्लाट पर कब्जा कर चुका है। अब कौशल राणा ने घेर कर उनसे मारपीट की और गाली दी और अधमरा कर दिया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

यह भी पढ़ेंः Fraud: प्लॉट के नाम पर ठगी का धंधा जोरों पर,खरीदने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो लुट जाएगी गाढ़ी कमाई!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button