क्राइम
Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh News: नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की लड़ाई में बुधवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता मिली जब 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इन नक्सलियों पर घोषित था 3.95 करोड़ रुपये का इनाम
अधिकारियों के अनुसार, इन सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। (भाषा)


