देश-दुनिया

Iran-Israel War: डोनाल्ड ट्रंप बोले-इजराइल-ईरान युद्धविराम प्रभावी, इजराइली विमान अब नहीं करेंगे हमला

Iran-Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल अपने लड़ाकू विमानों को वापस बुलाने जा रहा है और ईरान पर हमला करना बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनका युद्धविराम कुछ समय स्थगित रहने के बाद प्रभावी हो गया।

सभी विमान वापस लौट जाएंगे। किसी को भी नुकसान नहीं होगा
ट्रंप ने दोनों पक्षों पर युद्ध विराम का पालन करने का दबाव डालते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, इजरायल ईरान पर हमला नहीं करने जा रहा है। सभी विमान वापस लौट जाएंगे। किसी को भी नुकसान नहीं होगा, युद्ध विराम प्रभावी है।

ईरान, इजराइल दोनों ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल और ईरान ने शत्रुता समाप्त करने के लिए मंगलवार की समय-सीमा समाप्त होने के बाद हमले करके संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहे ट्रंप ने इजराइल को चेतावनी दी कि वह अपने पायलटों को वापस बुला ले। (एपी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button