राजनीति

Maharashtra Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में स्याही विवाद पर राहुल गांधी बोले, आयोग नागरिकों को गुमराह कर रहा; भाजपा ने किया पलटवार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में मार्कर पेन में इस्तेमाल होने वाली पक्की स्याही की गुणवत्ता को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर नागरिकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि वोट चोरी एक देश विरोधी कृत्य है।

मार्कर पेन वाली पक्की स्याही की गुणवत्ता की पूरी जांच करेगा आयोग
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार शाम को कहा कि वह विपक्ष के नेताओं के आरोपों के बाद निकाय चुनावों में इस्तेमाल मार्कर पेन वाली पक्की स्याही की गुणवत्ता की पूरी जांच करेगा। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि मतदाताओं की अंगुली पर लगा निशान आसानी से हटाया जा सकता है, जिससे फर्जी मतदान हो सकता है।

निर्वाचन आयोग पर गुमराह करने के राहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर खानदानी चोर वाला तंज कसते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान इस प्रक्रिया को बदनाम करके वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह प्रतिक्रिया गांधी के इस बयान पर आई है कि वोट चोरी एक राष्ट्र विरोधी कृत्य है और निर्वाचन आयोग नागरिकों को गुमराह कर रहा है। राहुल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में मार्कर पेन में इस्तेमाल होने वाली पक्की स्याही की गुणवत्ता पर विवाद के बीच यह बयान दिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button