क्राइम

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और सहयोगियों के साथ अपराध की कड़ियों को जोड़ेगी पुलिस

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपियों में से एक गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम मध्यरात्रि के करीब यहां शिलांग पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम जांच के लिए सोहरा में अपराध स्थल पर जाकर घटना की कड़ियों को जोड़ेगी।

आक्रोशित यात्री ने एक आरोपी को इंदौर हवाई अड्डे पर जड़ा थप्पड़
इंदौर के राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर आक्रोश जताते हुए एक यात्री ने इस बहुचर्चित वारदात के एक आरोपी को स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर मंगलवार रात अचानक थप्पड़ जड़ दिया। चश्मदीदों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों को अपने साथ लेकर प्रस्थान द्वार से हवाई अड्डे में दाखिल हो रही थी।

इंदौर के दंपति संग मौजूद एक संदिग्ध की पहचान स्थानीय गाइड ने की
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले को लेकर एक स्थानीय पर्यटक गाइड ने मंगलवार को दावा किया कि उसने कुछ तस्वीरें देखने के बाद संदिग्धों में से एक की पहचान कर ली थी। अल्बर्ट पडे वही गाइड हैं जिसने नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम के साथ तीन लोगों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को उस दिन ही सचेत कर दिया था, जिस दिन वे लापता हुए थे।

भरोसे के कत्ल का भयंकर अंजाम, तीन मांओं के नहीं थम रहे आंसू
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर उनके हत्याकांड की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां चुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशवाह के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला शख्स है। अपने बेटे की खैरियत और परिवार के भविष्य की चिंताओं से जूझते हुए चुन्नी देवी बार-बार बदहवास हो जाती है।

राजा रघुवंशी के पिता बोले, तड़प-तड़पकर मरा है मेरा बेटा, सभी दोषियों को मिले मौत की सजा
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद उनके पिता ने मंगलवार को मांग की कि उनके नव विवाहित बेटे की जघन्य हत्या के सभी दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। मेघालय पुलिस के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button