क्राइम

Punjab News: अमृतसर में गुटमाला पुलिस चौकी के बाहर हथगोला फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, एक हथगोला और दो पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मंगलवार को कहा कि उसने अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड फेंकने की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बग्गा सिंह और पुष्करन सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो अमेरिका में रह रहे आतंकी हैप्पी पासिया के गुर्गे हैं। उसने बताया कि दोनों के पास से एक हथगोला और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।

नार्को-आतंकी टोली का भंडाफोड़
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (अमृतसर) ने एक नार्को-आतंकी टोली का भंडाफोड़ किया तथा दो गुर्गों बग्गा सिंह और पुष्करन सिंह उर्फ ​​सागर को गिरफ्तार किया, जो अमेरिका में रह रहे आतंकी हैप्पी पासिया और सरवन भोला तस्कर के सहयोगी हैं। बग्गा सिरसा का और पुष्करन अमृतसर ग्रामीण का निवासी है। ये दोनों नौ जनवरी 2025 को अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी पर किये गेय ग्रेनेड हमले में शामिल थे।

बग्गा सिंह हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किए गए सरवन भोला का है रिश्तेदार
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बग्गा सिंह हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किए गए सरवन भोला का रिश्तेदार है। सरवन भोला तस्कर रंजीत सिंह उर्फ ​​चीता का भाई है, जो वर्तमान में 532 किलोग्राम हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है। नौ जनवरी को अमृतसर जिले में गुटमाला पुलिस चौकी के बाहर बहुत तेज आवाज सुनाई थी। पुलिस ने तब किसी धमाके से इनकार किया था और दावा किया था कि यह कार रेडियेटर में हुए धमाके की आवाज थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button