Bihar News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिहार की अंतिम मतदाता सूची से हटाए गए 3.66 लाख मतदाताओं का विवरण दे चुनाव आयोग

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद तैयार अंतिम मतदाता सूची से बाहर किए गए 3.66 लाख मतदाताओं का विवरण उसे उपलब्ध कराए।
जानें, क्या कहा चुनाव आयोग ने
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि 30 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशित होने के बाद जोड़े गए ज्यादातर नाम नए मतदाताओं के हैं और अब तक सूची से बाहर किए गए किसी भी मतदाता ने कोई शिकायत या अपील दायर नहीं की है।
जानें, कब होगा बिहार में मतदान, कब आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में छह नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को मतगणना होगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



