राजनीति

Kanshi Ram Jayanti: कांग्रेस ने कांशीराम को सामाजिक न्याय की विचारधारा का नायक बताया

Kanshi Ram Jayanti: कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें सामाजिक न्याय की विचारधारा का नायक बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों, दलितों और हाशिए पर रह रहे लोगों के अधिकारों के लिए कांशीराम का अथक संघर्ष एवं समर्पण हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कांशीराम को जयंती पर किया नमन
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर उन्हें नमन। गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। वही, संविधान आज खतरे में है – बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमजोर करने पर तुले हैं। जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं – कांशीराम की विरासत यही कहती है। सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button