राजनीति

Delhi Politics: आतिशी ने महिलाओं की मासिक सहायता के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता देने के वादे पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठक के लिए समय मांगा है।

पत्र में उठाया ये सवाल
आतिशी ने शनिवार को गुप्ता को लिखे पत्र में सवाल उठाया कि महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की योजना को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी क्यों नहीं दी गई, जबकि प्रधानमंत्री ने एक चुनावी रैली में इसका वादा किया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button