देश-दुनिया

CJP: कॉजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, अभिजीत दीपके ने केंद्र पर अघोषित आपातकाल लागू करने का आरोप लगाया

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का कथित उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर कर दिया गया है।

जानें, क्या है मामला
सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के लिए उनके द्वारा भरे गए मुचलकों का कथित रूप से उल्लंघन करने और प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जा चुके जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कॉजपा नेताओं को जेल भेजने के बाद दीपके ने केंद्र पर अघोषित आपातकाल लागू करने का आरोप लगाया
दिल्ली के जंतर-मंतर में जबरन घुसने के आरोप में कॉजपा के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रहे हैं। अभिजीत दीपके ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर कौन सा अपराध कर दिया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button