देश-दुनिया

Nepal Protest: नेपाली सेना ने देशभर में प्रतिबंधात्मक आदेश किए लागू, लगाया कर्फ्यू

Nepal News: नेपाल में सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को सुबह से शाम पांच बजे तक देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए और अगले दिन सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। सेना ने एक बयान में चेतावनी दी कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी व व्यक्तियों या संपत्ति को निशाना बनाने वाले हमलों को आपराधिक

सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, हालात धीरे-धीरे हो रहे सामान्य
नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद बुधवार सुबह से ही सेना के जवान प्रतिबंध के आदेश लागू करने और शांति बहाल करने के लिए काठमांडू और अन्य शहरों में तैनात हो गए। इस प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

नेपाल में उथल-पुथल के बीच कोलकाता के सोनागाछी रेड-लाइट क्षेत्र में यौनकर्मियों के बीच बढ़ी चिंता
नेपाल में व्याप्त अशांति की लहरें लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट जिले कोलकाता के सोनागाछी तक पहुंच गई हैं, जहां नेपाली मूल की यौनकर्मी अपने देश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रही हैं।

नेपाल में फंसे तेलुगु लोगों की मदद के वास्ते आंध्र भवन में आपातकालीन प्रकोष्ठ स्थापित किया गया
नेपाल में व्याप्त अशांति के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने पड़ोसी देश में फंसे तेलुगु भाषी नागरिकों की सहायता के लिए नयी दिल्ली स्थित आंध्र भवन में एक आपातकालीन प्रकोष्ठ की स्थापना की है। आंध्र प्रदेश भवन के आयुक्त अरजा श्रीकांत ने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और आंध्र भवन के अधिकारियों से हर संभव सहायता देने को कहा है। नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर दुनियाभर की नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button