राजनीति
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Jammu Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर में बडगाम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए।
आगा मुंतजिर मेहदी पीडीपी के उम्मीदवार
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने वरिष्ठ शिया नेता आगा महमूद को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने सैयद मोहसिन को मैदान में उतारा है। पीडीपी ने भी आगा मुंतजिर मेहदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



