Ganderbal Terror Attack: पाकिस्तान अब भी शांति भंग करने और निर्दोष लोगों की हत्या करने की कोशिश कर रहा: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के गांदेरबल में हुए आतंकी हमले (Ganderbal Terror Attack) के एक दिन बाद उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अब भी निर्दोष लोगों की हत्या करने और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस शहीद दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने पुलिस से गांदेरबल आतंकी हमले की जांच करने को कहा, ताकि मारे गए लोगों और उनके परिजनों को न्याय मिल सके।
गांदरबल में आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गयी । यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया।
गडकरी ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल में प्रवासी मजदूरों पर हमले की निंदा की
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले की केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को निंदा की। गडकरी ने कहा कि आतंकियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग निर्माण का काम कर रही निजी कंपनी के मजदूरों के शिविरों पर गोलीबारी की। (भाषा)



