क्राइम
Assam News: निवेशकों से धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई ने दाखिल किए पांच आरोपपत्र

CBI: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर निवेशकों से धोखाधड़ी से जुड़े घोटाले के अलग-अलग मामलों में 18 आरोपियों के खिलाफ गुवाहाटी में पांच और आरोपपत्र दायर किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ऐसे की ठगी
उनके मुताबिक, इस घोटाले में हजारों भोले-भाले निवेशकों को उनकी जमा राशि पर उच्च लाभ का लालच देकर ठगा गया था। सीबीआई की गुवाहाटी इकाई ने 16 निजी व्यक्तियों और दो कंपनियों ‘यूपेपीथेट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड’ (यूएचपीएल) और ब्रह्मपुत्र संचय एवं बिनियोग कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (बीएसबीसीएसएल) पर आरोप लगाए हैं। (भाषा)


