देश-दुनिया
Bhagwant Mann Health Update: मनीष सिसोदिया ने अस्पताल में भर्ती पंजाब के सीएम भगवंत मान से की मुलाकात, बताया कैसी है तबीयत

Manish Sisodia: मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भगवंत मान से अस्पताल में मिलकर आ रहा हूं। उनकी तबीयत में सुधार है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उन्हें अस्पताल में ही डाक्टरों की निगरानी में एक–दो दिन रहना होगा।
इसलिए कराया गया था भर्ती
भगवंत मान (51) को शुक्रवार शाम थकान और कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, मान फिलहाल निगरानी में हैं। गौरतलब है कि इस साल पंजाब में बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है। से लोगों की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



