देश-दुनिया

Delhi News: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा

Yamuna River राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर रविवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.56 मीटर दर्ज किया गया, जो निकासी (लोगों के सुरक्षित निकाले जाने) के लिए निर्धारित 206 मीटर के निशान से नीचे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है और लोगों को निकालने का काम 206 मीटर पर शुरू होता है। दिल्ली में बारिश की वजह से जलभराव और वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों को परेशानी हो रही है।

स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया जाएगा तैनात
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने का निर्देश दिया है। आयोग ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब उत्तर भारत के कई राज्य लगातार बारिश के बाद प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं।

गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button