क्राइम
Maharashtra Crime: नवी मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 1.5 लाख रुपये का गांजा जब्त; छह गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में संचालित एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 1.5 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और कथित सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
बुधवार को जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 18 अगस्त को शुरू हुई, जब पुलिस ने पनवेल रेलवे स्टेशन के पास पंचशील नगर झुग्गी बस्ती में छापा मारा। इस दौरान दो स्थानीय लोगों कबीर सलीम शेख और विकास उर्फ विक्की कलप्पा गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 51,000 रुपये मूल्य का 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया। (भाषा)



