देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश, राजस्थान में सक्रिय रहेगा मानसून; असम में बाढ़ से अब तक 61 लोगों की मौत

Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिन के शुरुआती घंटों में हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में फिलहाल सक्रिय रहेगा मानसून : मौसम विभाग
दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान में फिलहाल सक्रिय रहेगा, जिससे आगामी दिनों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने तथा मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 61 लोगों की मौत, 7.05 लाख से अधिक प्रभावित
असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, हालांकि कुछ इलाकों में पानी का स्तर कम होने लगा है। अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button