राजनीति

Bihar Politics: बिहार में भाजपा नीत सम्राट चौधरी सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार, 32 नए मंत्री शामिल

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मंत्रिपरिषद के गठन के 22 दिनों बाद बृहस्पतिवार को पहला विस्तार किया गया, जिसमें 32 नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत सहित 31 मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्री परिषद का बृहस्पतिवार को विस्तार किया गया तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 30 अन्य लोगों ने गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मंत्री पद की शपथ ली।

पीएम मोदी व राजनाथ सिंह भी पहुंचे
राज्य में पांच दलों वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों से कुल 31 लोगों को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button