खेल-मनोरंजन
Defamation Case: जावेद अख्तर के मानहानि मामले में मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत

Maharashtra News: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत दिग्गज गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर कराए गए मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं।

कंगना रनौत दोपहर में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नामित विशेष मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश हुईं। (भाषा)



