देश-दुनिया

US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, कहा-यह अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में अपना विजय भाषण देते हुए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और परिवार को धन्यवाद दिया। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी ऐसा कुछ भी नहीं। मैं अमेरिकी लोगों को आपके 47वें राष्ट्रपति और आपके 45वें राष्ट्रपति चुने जाने के असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हर नागरिक मैं आपके लिए, आपके परिवार के लिए और आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हर एक दिन मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हम वह मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते, जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को लगभग हरा दिया है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने संबोधन में कहा कि यह अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा। अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया है। उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि यह पल अमेरिका को बेहतर बनाने में मदद देगा। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ट्रंप 270 निर्वाचक मंडल वोट जीतने के करीब हैं, जिससे उनकी जीत तय हो जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने पेन्सिल्वेनिया में जीत हासिल की
डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वपूर्ण चुनावी राज्य पेन्सिल्वेनिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हराकर जीत हासिल की। दोनों उम्मीदवारों ने राज्य में जोरदार प्रचार किया था और किसी भी अन्य राज्य की तुलना में इस राज्य का अधिक बार दौरा किया था।

भारतीय मूल के छह अमेरिकियों ने जीता प्रतिनिध सभा का चुनाव
भारतीय मूल के छह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव जीत गए हैं। मौजूदा कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में इनकी संख्या पांच थी। सभी पांच मौजूदा भारतीय अमेरिकी सदस्यों को प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुना गया है।

अमेरिका चुनाव : श्री थानेदार मिशिगन से प्रतिनिधि सभा के लिए फिर चुने गए
भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से एक बार फिर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी मार्टेल बिविंग्स को 35 प्रतिशत से अधिक अंतर से हराया और वे दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित हुए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button