क्राइम
Terrorists Killed: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए 10 आतंकवादी

पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच अलग-अलग अभियानों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में मुठभेड़ के बाद चार आतंकी ढेर
सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में मुठभेड़ के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया। (भाषा)



