Mahashivaratri: काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक वीआईपी दर्शन पर रोक

Mahashivaratri 2025: महाकुंभ के बाद वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ को देखते हुए 25 से 27 फरवरी तक वीआईपी दर्शन (विशिष्ट लोगों के लिए दर्शन) की व्यवस्था पर रोक लगा दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानें, इस बार कब है महाशिवरात्रि
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को होने के कारण देश के विभिन्न प्रान्तों से दर्शनार्थियों का हुजूम आने की संभावना है। इसे देखते हुए आगामी 25 से 27 तक मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है।

महाशिवरात्रि पर दस लाख पर्यटकों के स्वागत के लिए नेपाल तैयार
महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल और भारत से बुधवार को करीब दस लाख श्रद्धालुओं के यहां पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने आने की उम्मीद है। (भाषा)



