Assam Election: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद आप ने भी जारी की उम्मीदवारों की सूची, जाने-कौन कहां से उम्मीदवार

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। आप ने रविवार को सूची जारी की है। विपक्षी रायजोर दल ने भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। असम में इस बार रोचक मुकाबले के आसार हैं।

कांग्रेस ने असम के लिए 23 और उम्मीदवार घोषित किए, 15 सीट सहयोगी दलों की लिए छोड़ीं
कांग्रेस ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों को दूसरी सूची जारी की।

इसमें पूर्व सांसद अब्दुल खालिक समेत प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

साथ ही, पार्टी ने 15 सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का निर्णय लिया।
असम चुनाव: रायजोर दल ने दो और सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
असम में विपक्षी रायजोर दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दो और निर्वाचन क्षेत्रों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।साथ ही, पार्टी द्वारा अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 13 हो गई है।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



