खेल-मनोरंजन
Jenna Fischer: अभिनेत्री जेना फिशर स्तन कैंसर से हुईं ठीक

वेब सीरीज ‘द ऑफिस’ में पाम बीसली की भूमिका निभाने के लिए प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री जेना फिशर (Jenna Fischer) ने बताया कि पिछले साल उन्हें स्तन कैंसर (Breast Cancer) से ग्रस्त होने का पता चला था, हालांकि इलाज के बाद अब वह उससे मुक्त और ठीक हो गई हैं।
स्तन कैंसर जागरूकता माह (जो हर साल अक्टूबर में मनाया जाता है) के अवसर पर मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा की गई एक पोस्ट में अभिनेत्री (50) ने बताया कि उन्होंने इस बीमारी के दौरान किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



