राजनीति
Pahalgam Terror Attack: आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा, सर्वदलीय बैठक बुलाकर पार्टियों को विश्वास में ले सरकार: मल्लिकार्जुन खरगे

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों के साथ आतंकवाद की चुनौती से निपटने के बारे में चर्चा करनी चाहिए और उनके सुझाव भी लेने चाहिए।
कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग सरकार के साथ एकजुट
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग सरकार के साथ एकजुट होकर खड़े हैं तथा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। (भाषा)



