देश-दुनिया
Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को फिलहाल विषाक्त हवा से कोई राहत नहीं मिली। शनिवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।
एक्यूआई 360 दर्ज
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे के बुलेटिन के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानदंडों के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



