Election Commission: निर्वाचन आयोग ने कहा, चुनाव प्रणाली को मजबूत करने के लिए कीं 28 पहल

Election Commission: विपक्ष की विभिन्न मुद्दों पर आलोचना का सामना कर रहे निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसने चुनाव प्रणाली को मजबूत करने के लिए पिछले छह महीनों में 28 पहल की हैं।
कहा, मतदान के अनुभव को आसान बनाया
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने सभी हितधारकों के साथ मिलकर चुनाव प्रणाली को मजबूत और स्वच्छ बनाया है, प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ाया है, मतदाता सूची को शुद्ध किया है तथा मतदाताओं के लिए मतदान के अनुभव को आसान बनाया है।
राहुल गांधी से ब्योरा मांग चुका है निर्वाचन आयोग
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार में उन लोगों के समूह का ब्योरा मांगा है, जिन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दावा किया था कि उनके नाम मतदाता सूची के मसौदे से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने औरंगाबाद जिले में लोगों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) लिबरेशन नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



