धर्म संसार

Vaishno Devi Yatra: मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान को लेकर पांच से सात अक्टूबर तक वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Mata Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित करने की घोषणा की है। आठ अक्टूबर से यात्रा फिर से शुरू होगी।

नवरात्र के दौरान 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन
अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के दौरान 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button