US President Election: कमला हैरिस ने अमेरिकियों को डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के परिणामों को लेकर दी चेतावनी

अमेरिका (America) की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए खुद को एक ऐसे नेता के तौर पर पेश किया, जो सभी अमेरिकियों को एकजुट करके ‘‘आगे का नया रास्ता’’ बना सकती हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की शीर्ष पद पर वापसी के ‘‘अत्यंत गंभीर’’ परिणाम होने की चेतावनी भी दी
हैरिस ने इसके साथ ही अमेरिकियों को रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की शीर्ष पद पर वापसी के ‘‘अत्यंत गंभीर’’ परिणाम होने की चेतावनी भी दी।
कहा-सुनिश्चित करूंगी कि 21वीं सदी की प्रतिस्पर्धा में चीन नहीं, अमेरिका की जीत हो
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि अगर वह अमेरिका की राष्ट्रपति चुनी जाती हैं, तो वह सुनिश्चित करेंगी कि ‘‘21वीं सदी की प्रतिस्पर्धा’’ में चीन नहीं, बल्कि अमेरिका की जीत हो और दुनिया का नेतृत्व करने की उसकी भूमिका मजबूत हो। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



