अजब-गजब
Divorce: पति को अक्षम बताते हुए शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक

Divorce: शादी के तीन दिन बाद ही तलाक मांगने का मामला सामना आया है। दुल्हन का आरोप है कि उसके पति ने शादी की रात को कुबूल किया कि वह वैवाहिक संबंधों के लिए शारीरिक रूप से अक्षम है। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तोहफे और शादी का खर्च वापस मांगा
पुलिस ने बताया कि दुल्हन के परिवार का दावा है कि बाद में आई मेडिकल रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि दूल्हा पिता नहीं बन सकता, जिसके बाद उन्होंने तोहफे और शादी का खर्च वापस मांगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



