राजनीति
Assam Politics: असम के तीन पूर्व विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

Assam News: असम विधानसभा के तीन पूर्व सदस्य सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सत्यब्रत कलीता, बिनंदा कुमार सैकिया और डॉ. मानसिंह रोंगपी ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



