देश-दुनिया

Indo-Pak Tension: इजराइल ने अपने नागरिकों से कश्मीर छोड़ने को कहा, श्रीलंका की एयरलाइन ने लाहौर के लिए उड़ानें निलंबित कीं

Indo-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए मौजूदा यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से तुरंत इलाका छोड़ने का आग्रह किया गया है। संशोधित परामर्श भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद बुधवार को आया।

श्रीलंका की एयरलाइन ने लाहौर के लिए उड़ानें निलंबित कीं
राष्ट्रीय विमानन कंपनी ‘श्रीलंकन ​​एयरलाइंस’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाहौर के लिए उसकी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं, लेकिन कराची के लिए सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। एयरलाइन लाहौर के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है और उन सभी उड़ानों को अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि कश्मीर क्षेत्र में मौजूदा तनावपूर्ण सैन्य स्थिति को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। बुधवार देर रात को, पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button