देश-दुनिया
Droupadi Murmu MP Visit: मध्य प्रदेश पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया स्वागत

Droupadi Murmu In MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश पहुंचीं। वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही ओंकारेश्वर में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और चीतों को भारत में फिर से बसाने की परियोजना के लिए चर्चित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



