क्राइम
Delhi Crime: दिल्ली में अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार, पांच नवजात बचाए गए

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और पांच नवजात शिशुओं को बचाया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बच्चों की विभिन्न राज्यों में हो रही थी तस्करी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की विभिन्न राज्यों में तस्करी करने तथा अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का हिस्सा हैं। (भाषा)



