UP News: सीएम योगी बोले-एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी, अखिलेश बोले-एक एसआईटी किसी की रिकॉर्ड तोड़ अयोध्या यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बने

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए रामभक्तों को भरोसा दिया कि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।
कहा, 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो
राम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास दोहराते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों के पूर्वजों ने पांच सौ वर्षों तक प्रभु राम के स्थान को लेने के लिए संघर्ष किया है तो 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो।
अखिलेश यादव बोले, एक एसआईटी किसी की रिकॉर्ड तोड़ अयोध्या यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि एक एसआईटी किसी की रिकॉर्ड तोड़ अयोध्या यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



