देश-दुनिया

Bihar Election: मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर इन वैकल्पिक पहचान पत्रों से कर सकेंगे मतदान, बुर्के वाली महिलाओं की पहचान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करेंगी मदद

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नहीं है, वो इस विधानसभा चुनाव में 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकेंगे। आयोग ने यह व्यवस्था उन मतदाताओं की सुविधा के लिए की है जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज तो है, लेकिन किसी कारणवश वे अपना ईपीआईसी प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं।

बिहार चुनाव में बुर्के वाली महिलाओं की पहचान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मदद करेंगी: निर्वाचन आयोग
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर या पर्दे में आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान गरिमापूर्ण तरीके से सत्यापित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि पर्दा-नशीं महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिला मतदान अधिकारियों या परिचारिकाओं की उपस्थिति में गरिमापूर्ण तरीके से उनकी पहचान सत्यापित करने के उसके निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा उनकी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।

मतदान के लिए किया जगरूक
वैशाली में विधानसभा चुनाव 2025 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button