देश-दुनिया

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी बोले-मतदाता बनना जीवन का अहम पड़ाव, इसका जश्न मनाएं

National Voters Day: मन की बात में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतदाता बनना उत्सव मनाने का एक गौरवशाली अवसर है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैंने माई भारत के वॉलंटियर्स को एक पत्र लिखा है। इसमें मैंने उनसे आग्रह किया है कि जब हमारे आसपास का कोई युवा साथी पहली बार मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हो, तो हमें उस खुशी के मौके को मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए।

तमसा नदी का पुनरोद्धार जनभागीदारी की सफलता की अद्भुत मिसाल
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गुजरने वाली तमसा नदी का पुनरोद्धार जनभागीदारी की सफलता की अद्भुत मिसाल है। यहां के लोगों ने अपनी सामूहिक शक्ति से ना केवल एक नदी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धारा को एक नया जीवन दिया है।

पर्यावरण संरक्षण की छोटी-छोटी कोशिशों से भी आ सकते हैं बड़े बदलाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के बेनॉय दास ने साबित किया है कि कैसे पर्यावरण संरक्षण की छोटी-छोटी कोशिशों से भी बड़े बदलाव आ सकते हैं। बीते कुछ वर्षों में वे अपने जिले में हजारों पेड़ लगा चुके हैं, जिससे सड़कों के किनारे हरियाली देखते ही बनती है।

पन्ना के जगदीश प्रसाद अहिरवार का प्रयास हर किसी को प्रेरित करने वाला
नरेंद्र मोदी ने कहा कि जंगल के औषधीय पौधों की जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार का प्रयास हर किसी को प्रेरित करने वाला है। उनकी जुटाई जानकारियों पर एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है, जो वन विभाग के साथ-साथ रिसर्चर के भी काम आ रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button