देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, वायु गुणवत्ता बहुत खराब

Delhi Weather Update: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सामान्य आवाजाही बाधित हुई। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, गाजियाबाद में भी घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ गई है।

कहा-कितनी रही दृश्यता
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा। पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता तेजी से गिरकर 150 मीटर तक रह गई, जबकि सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जो पूरे क्षेत्र में खराब स्थिति का संकेत देता है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button