Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित करने संबंधी फैसले पर लगाई रोक

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, पीड़िता ने कहा है कि मैं यह लड़ाई लड़ती रहूंगी।
नोटिस जारी कर मांगा जवाब
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की अवकाशकालीन पीठ ने कुलदीप सिंह सेंगर को नोटिस जारी कर सीबीआई की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।
पीड़िता ने कहा, मैं यह लड़ाई लड़ती रहूंगी
सुप्रीम कोर्ट के 2017 के उन्नाव रेप केस में भाजपा से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करने के दिल्ली हाई कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगाने के बाद पीड़िता ने कहा कि मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। मैं यह लड़ाई लड़ती रहूंगी, जब उसे मौत की सजा मिलेगी, तभी हमारे परिवार को इंसाफ मिलेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


