Delhi Election 2025: दिल्ली में छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री, मेट्रो में भी रियायत देंगे; अरविंद केजरीवाल का एक और ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दिल्ली में दोबारा हमारी सरकार बनने पर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो में रियायत और बसों में सफर मुफ्त करेंगे। बस और मेट्रो के किराए का खर्च अब शिक्षा में रुकावट नहीं बनेगा।
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली मेट्रो ट्रेन में छात्रों के लिए छूट मांगी
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को दिल्ली मेट्रो के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आप की रणनीति
आप का यह पत्र ऐसे समय में जारी किया गया है, जब कुछ ही घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया जाना है। (भाषा)



