देश-दुनिया
Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, कोहरे के कारण 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध की घनी चादर छाई रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। रविवार देर रात से दिल्ली के साथ गाजियाबाद में भी कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं
घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, आठ उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, जबकि लगभग 200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति के कारण 64 प्रस्थान और 64 आगमन उड़ानें रद्द की गईं, जबकि आठ उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



