राजनीति

JK Election: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेकां गठबंधन पर योगी ने राहुल से पूछे सवाल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा है कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) का गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अनेक बड़े सवाल खड़े करता है। मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहूंगा कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करती है?

कहा-कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सबके सामने आया
योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस धारा-370 और अनुच्छेद 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने की NC की घोषणा का समर्थन करती है?…क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने का समर्थन करती है?…इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी सबके सामने आया है।

ये सवाल भी किए
योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जरों, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर उनके साथ अन्याय करने के नेकां के फैसले का समर्थन करती है?…”। इस संबंध में योगी ने एक्स पर वीडियो शेयर पर राहुल से सवाल पूछे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर वीडियो शेयर कर राहुल से इस संबंध में दस सवाल पूछे थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button