क्राइम

Harbilas Singh Rajjumajra Murder: हरियाणा के अंबाला में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

हरियाणा (Haryana) में अंबाला के नारायणगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार की शाम को हुआ हमला
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम जब बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा अपने दोस्तों- पुनीत और गुगल के साथ अपनी कार में थे, तब उन पर हमला हुआ था। हमले में पुनीत को भी गोली लगी। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद हरबिलास और पुनीत को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया, जहां हरबिलास ने देर रात दम तोड़ दिया।

हमलावरों की नहीं हो पाई पहचान
पुलिस ने कहा कि हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। नारायणगढ़ थाने के प्रभारी ललित कुमार जांच शुरू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अंबाला के पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया है।

आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग
अंबाला के बसपा नेताओं ने मांग की है कि पुलिस को आरोपियों को यथाशीघ्र पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। हरबिलास ने नारायणगढ़ से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button